उत्तराखंड में ये क्या हो रहा है, लॉकडाउन में शराब की खेप के साथ महिला तस्कर अरेस्ट

शराब उत्तराखंड में खपाई जा रही है, तस्करी के इस खेल में महिलाएं भी शामिल हैं। सस्ती शराब यहां के युवाओं को नशे की गर्त में धकेल रही है। इसके चलते प्रदेश को राजस्व का नुकसान भी उठाना पड़ रहा है...
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Kashipur News: Woman arrested with illegal liquor in kashipur uttarakhand
Image: Woman arrested with illegal liquor in kashipur uttarakhand

उधमसिंह नगर: लॉकडाउन के दौरान अवैध शराब की तस्करी लगातार जारी है। लोगों को चंडीगढ़ की सस्ती शराब का चस्का लग गया है। डिमांड है तो सप्लाई भी है। शराब तस्कर अपने धंधे में महिलाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। प्रदेश में अब तक ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें महिलाएं शराब की तस्करी करते पकड़ी गईं। ताजा मामला काशीपुर का है। जहां आबकारी विभाग की टीम ने महिला शराब तस्कर को पकड़ा। यहां कुंडेश्वरी इलाके में बाहरी राज्यों से लाई शराब बेची जा रही है। शराब तस्कर चंडीगढ़ से सस्ती शराब लाकर उत्तराखंड में सप्लाई कर रहे हैं, जिससे ना सिर्फ अवैध शराब की तस्करी बढ़ी है, प्रदेश को इससे राजस्व का नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। यहां आबकारी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह को एक घर में अवैध शराब रखे होने की सूचना मिली थी। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: पद्मश्री अवॉर्डी डॉक्टर ने कोरोना को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी..पढ़िए और अलर्ट रहिए
सूचना मिलते ही एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की तो एक घर में अंग्रेजी शराब की 10 पेटियां रखी मिलीं। सभी शराब की पेटियां राकेश फुटवेयर शॉप के पास स्थित घर में रखी हुई थीं। बरामद शराब चंडीगढ़ की बताई जा रही है। जिस घर में शराब मिली है, वो राकेश देवी नाम की महिला का है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। अवैध शराब बेचने के आरोप में उसका चालान काटा गया, साथ ही आगे की कार्रवाई भी की जा रही है। आपको बता दें कि लॉकडाउन के दौरान महिलाओं के शराब तस्करी में लिप्त मिलने के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। हरिद्वार में पुलिस ने कुछ दिन पहले सास-बहू को शराब बेचते पकड़ा था। पिछले महीने नैनीताल जिले में भी एक महिला घर के बाहर शराब बेचती पकड़ी गई थी।