बधाई: उत्तराखंड के लोगों को लेकर गुजरात से चली ट्रेन ..देखिए वीडियो

आज पहली ट्रेन सुबह 4 बजे गुजरात के सूरत से काठगोदाम के लिए एक ट्रेन चल पड़ी है। हम आपको इसका वीडियो भी दिखा रहे हैं।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Nainital: Train of Migrants leaves from Surat Gujrat to kathgodam
Image: Train of Migrants leaves from Surat Gujrat to kathgodam

देहरादून: गुजरात से प्रवासी उत्तराखंडियों के लेकर ट्रेन सूरत से चल पड़ी। ये पहली ट्रेन है, जो कि काठगोदाम पहुंचेगी। इसके अलावा सूरत से ही दूसरी ट्रेन कल चलेगी, जो कि हरिद्वार पहुंचेगी। आज पहली ट्रेन सुबह 4 बजे गुजरात के सूरत से काठगोदाम के लिए एक ट्रेन चल पड़ी है। हम आपको इसका वीडियो भी दिखा रहे हैं। इसी तरह 12 मई को दूसरी ट्रेन सूरत से हरिद्वार के लिए चलेगी, इसका अभी समय तय नहीं हुआ है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्रेनों के संचालन के लिए रेलमंत्री पीयूष गोयल का आभार जताया है। सीएम त्रिवेन्द्र ने पहले ही बता दिया था कि काठगोदाम आने वाली ट्रेन में कुमाऊं मंडल के लोग आएंगे। इसके साथ ही सूरत से 12 मई को एक और ट्रेन आएगी, जिसमें गढ़वाल मंडल के लोगों को लाया जाएगा। सीएम का कहना है कि हरिद्वार आने वाली ट्रेन का समय जल्द निर्धारित होगा। आगे देखिए वीडियो..

यह भी पढ़ें - खुशखबरी: कल और परसों गुजरात में फंसे उत्तराखंडियों को घर लाएंगी 2 ट्रेन..देखिए वीडियो
इसके अलावा सीएम ने अन्य राज्यों में फंसे लोगों को भी संयम बरतने को कहना है। उन्होंने कहा कि प्रवासियों को लाने की सरकार हरसंभव कोशिश कर रही है। सीएम त्रिवेन्द्र ने कहा है कि उत्तराखंड के जितने भी प्रवासी लौट रहे हैं, वो गांव में आकर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए तय मानकों का पालन करें। इसके साथ ही पंचायत प्रधान होम क्वारंटीन किए जाने वालों की पूरी निगरानी करेंगे। उन्होंने जनता से अपील की है कि कोरोना रोकथाम के लिए सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। मास्क पहनें और नियमित हाथ धोएं, इससे संक्रमण से बचा जा सकता है। देखिए वीडियो..

  • Youtube सब्सक्राइब करें: