Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: कोरोनावायरस का लॉकडाउन-3 और उत्तराखंड का पर्यटन (uttarakhand tourism) बिजनेस। इन सबके बीच एक बड़ी खबर है। आपको ये मालूम ही होगा कि कल अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की बैठक हुई। इसमें कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने राज्य में लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने इस वीडियो कांफ्रेंस में है पीएम मोदी से बात की और राज्य में है पर्यटन शुरू करने की अनुमति मांगी। सीएम त्रिवेंद्र ने पीएम मोदी से अनुमति मांगी कि राज्य के अंदर ग्रीन जोन के बीच में सीमित पर्यटन गतिविधियां शुरू की जाए। इसके अलावा उन्होंने कंटेनमेंट जोन के बाहर आर्थिक गतिविधियों की भी अनुमति मांगी है। अब सवाल यह है कि क्या इस वक्त उत्तराखंड इन चीजों के लिए तैयार है? उत्तराखंड में इस वक्त 10 ग्रीन जोन हैं। रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर, उधम सिंह नगर, टिहरी, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़। आगे पढ़िए