Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: लॉकडाउन 3.0 की शुरुआत के साथ ही उत्तराखंड में शराब की दुकानें खुल गईं। शराब के लिए कैसी मारामारी मची, ये भी आपने देखा। अब शराब की दुकानों को खोलने के लिए उत्तराखंड सरकार की किरकिरी भी खूब हो रही है। त्रिवेंद्र सरकार के अपने मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता शराब की दुकानें खोलने पर नाराजगी जता रहे हैं। पौड़ी संसदीय सीट से बीजेपी के सांसद तीरथ सिंह रावत ने भी सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने साफ कहा कि शराब की दुकानें खुलने से प्रदेश में अशांति फैली है। कहीं ना कहीं इस फैसले से कोरोना महामारी से चल रही जंग भी प्रभावित हो रही है, इस बात को समझने की जरूरत है। जब से शराब की दुकानें खुली हैं, राज्य में अशांति फैलती नजर आ रही है। सांसद तीरथ सिंह रावत ने राज्य सरकार से इस पर विचार करने के लिए कहा है।