Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तराखंड के मैदानी जिलों के साथ-साथ पहाड़ी जिले भी कोरोना के खतरे से जूझ रहे हैं। उत्तरकाशी में 7 मई को एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद से हड़कंप मचा है, हालांकि सोमवार को जिले से एक राहतभरी खबर भी आई। जिस युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है, उसके तीन साथियों की कोरोना सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हालांकि इन सभी युवकों को एहतियान क्वारेंटीन रहना होगा। आपको बता दें कि 7 मई को उत्तरकाशी के एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। ये युवक गुजरात के सूरत शहर से उत्तरकाशी पहुंचा था। जैसे ही युवक की कोरोना सैंपल रिपोर्ट आई, जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। युवक के साथ उसके तीन साथी भी उत्तराखंड आए थे, इनके सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए थे।