उत्तराखंड: गोलियों की दनदनाहट से दहला सिसैया गांव, युवक के सीने में लगी गोली

सिसैया गांव में रहने वाले युवक का कुछ लोगों से मछली पकड़ने को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद देर शाम 50-60 हथियारबंद हमलावरों ने इलाके में धावा बोलकर फायरिंग शुरू कर दी...आगे पढ़िए पूरी खबर..
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
sitarganj news: one injured as bullets fired in Udham Singh Nagar
Image: one injured as bullets fired in Udham Singh Nagar

उधमसिंह नगर: लॉकडाउन के दौरान ऊधमसिंह नगर का सितारगंज गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। यहां मामूली विवाद के चलते कुछ लोगों ने एक युवक पर कई राउंड फायरिंग की। इस वारदात में युवक के सीने में गोली लग गई। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवक को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना मंगलवार की है। कुंवरपुर सिसैया में रहने वाला इंद्रराम नाम का युवक कबाड़ काटने के लिए बैगुल डाम गया हुआ था। इसी दौरान उसका मछली पकड़ने को लेकर 4 युवकों के साथ झगड़ा हो गया। इंद्रराम की मां प्रेमवती ने उधमसिंह नगर पुलिस को बताया कि चारों युवकों ने दिन में इंद्रराम को जमकर पीटा। इसके बाद देर शाम करीब 50-60 हमलावर हथियारों और डंडों से लैस होकर उनके घर में घुस गए। युवक गाली गलौज करने लगे। घरवालों ने विरोध किया तो हमलावरों ने गोली चला दी। आगे पढ़िए..

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में महाराष्ट्र से ऑटो लेकर आए थे दो लोग..दोनों के दोनों कोरोना पॉजिटिव
इसी दौरान एक गोली प्रेमवती के बड़े बेटे चंद्रपाल के सीने में लग गई, वो जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। परिजन चंद्रपाल को तुरंत अस्पताल ले गए। जहां से उसे इलाज के लिए एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। चंद्रपाल की हालत गंभीर बनी हुई है। चश्मदीदों ने बताया कि हमलावरों ने पड़ोस के एक घर में घुसकर एक अन्य युवक को भी डंडों से पीट-पीटकर घायल कर दिया था, उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने कुंवरपुर सिसैया गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया। देर रात 7 नामजद और 70 अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। एसएसपी ने बताया कि हमलावरों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित की गई हैं। मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद कुंवरपुर सिसैया गांव में दहशत का माहौल है।