उत्तराखंड की बेटी उर्वशी रौतेला ने हाल ही में कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में अपनी तरफ से 5 करोड़ रुपए का दान दिया है। उनके इस मानवीय निर्णय की हर कोई तारीफ कर रहा है। उर्वशी ने यह धनराशि टिकटॉक एप्लिकेशन पर डांस की मास्टरक्लास देकर कमाई थी...
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
नैनीताल: पहाड़ों की बेटी और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने कोरोना काल में 5 करोड़ रुपए का दान देकर मदद का हाथ बढ़ाया है और समाज में मिसाल पेश की है। उनके इस नेक काम को बहुत लोगों से सराहना मिल रही है। उन्होंने यह धनराशि टिकटॉक में डांस की मास्टरक्लास से जुटाई थी। कोरोना के दौरान बहुत से कलाकारों ने डोनेशन दिया जो कि बहुत जरूरी भी है। कोरोना के कारण देश और राज्य में हालात बद से बदतर हो चुके हैं। ऐसे में कई जानी-मानी हस्तियों ने कोरोना के लिए डोनेशन दिया है। उसी कड़ी में अब पहाड़ों की बेटी उर्वशी रौतेला ने भी अपना नाम जोड़ लिया है। बता दें देवभूमि की बेटी उर्वशी रौतेला उत्तराखंड की मूल निवासी हैं और बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री भी हैं। उन्होंने हाल ही में वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ने के लिए अपनी तरफ से 5 करोड़ रुपए का दान किया है। अभिनय के साथ उर्वशी को नृत्य में भी कुशलता हासिल है। इसी नृत्य कला के जरिये उन्होंने 5 करोड़ रुपए कोरोना महामारी से जूझ रहे लोगों को दान में दिए जिसके बाद उनकी बहुत प्रशंसा हो रही है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड पुलिस के जज्बे को बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल का सलाम..देखिए खूबसूरत गीतकला के माध्यम से कमाया गया धन बहुत कीमती होता है और अगर कला लोगों के कठिन समय का सहारा बन रही है तो इससे अच्छी बात एक कलाकार के लिए और क्या होगी। उर्वशी भी हाल ही में लोगों को टिकटॉक नामक एप्लिकेशन के जरिए पर डांस की मास्टरक्लास दे रही थीं। उर्वशी अपनी क्लास में जुम्बा, तबाटा और लैटिन सिखाती थीं। यह मास्टरक्लास बिल्कुल फ्री थी और इसमें करीबन 1.8 करोड़ लोग जुड़े थे। उनकी इस हिट मास्टरक्लास के बदले उनको 5 करोड़ रुपए मिले हैं जो उन्होंने कोरोना पीड़ितों को डोनेट कर दिए हैं। उर्वशी ने बातचीत के दौरान कहा कि कोरोना में सबको एक साथ खड़े होने की जरूरत है। एकता में ही उतनी शक्ति है जो इस वायरस को ध्वस्त कर सकती है। क्राय, स्वदेशी और यूनिसेफ फाउंडेशन द्वारा उनके द्वारा दान की गई 5 करोड़ की धनराशि को कोरोना के खिलाफ जंग में इस्तेमाल किया जाएगा। उर्वशी रौतेला ने यह भी कहा कि कोई भी डोनेशन छोटा-बड़ा नहीं होता है। भविष्य में भी अगर राज्य या देश के ऊपर ऐसा कोई संकट आता है तो वह हमेशा मदद के लिए तत्पर हैं। पहाड़ की बेटी उर्वशी रौतेला के इस मानवीय कदम की हर कोई प्रशंसा कर रहा है।