गढ़वाल से बड़ी खबर..मध्यप्रदेश से लौटा युवक आइसोलेशन वार्ड में भर्ती, एम्स भेजा गया सैंपल

टिहरी गढ़वाल जिले में अब तक हजारों प्रवासी वापस लौटे हैं। इस बीच यहां से एक बड़ी खबर है। आगे पढ़िए पूरी खबर...
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Tehri Garhwal News: Person returned from mp to tehri admitted in isolation ward
Image: Person returned from mp to tehri admitted in isolation ward

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। जांच में बरती गई जरा सी लापरवाही प्रदेश को बड़े खतरे की तरफ धकेल सकती है। यही वजह है कि प्रवासियों की स्क्रीनिंग को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। नई टिहरी में इंदौर से लौटे एक व्यक्ति को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। अस्पताल में भर्ती शख्स को बुखार की शिकायत थी। उसका सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। टिहरी जिले में इससे पहले भी एक ही परिवार के चार लोगों को अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। अब आपको पूरा मामला बताते हैं। बुधवार को मध्य प्रदेश के इंदौर से एक शख्स नई टिहरी पहुंचा। यहां पहुंचने पर उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान उसे हल्का बुखार था। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अमित रॉय ने बताया कि अस्पताल में भर्ती व्यक्ति इंदौर से बुधवार सुबह ही नई टिहरी पहुंचा था। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के 5 जिलों में बढ़ी टेंशन, 5 दिन में 12 प्रवासी कोरोना पॉजिटिव..सावधान रहें
गुरुवार को उसका सैंपल जांच के लिए ऋषिकेश एम्स भेजा गया। आपको बता दें कि इससे पहले टिहरी में एक ही परिवार के चार सदस्यों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। परिवार में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं। सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। ये परिवार उत्तरकाशी से नई टिहरी आया था। आपको बता दें कि प्रवासियों के उत्तराखंड लौटने के साथ ही कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से उछाल आया है। बुधवार को एक ही दिन के भीतर कोरोना के 6 नए पॉजिटिव केस सामने आए। पिछले 5 दिन में 12 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। कोरोना पॉजिटिव मिले सभी लोग दूसरे राज्यों से उत्तराखंड पहुंचे थे। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बॉर्डर पर रेंडम सैंपलिंग शुरू कर दी गई है। टिहरी जिले में दूसरे राज्यों से लौटने वाले प्रवासियों की संख्या हजारों में है। यहां चेकपोस्ट और हिमाचल प्रदेश बॉर्डर पर पुलिस की मौजूदगी में रेंडम सैंपलिंग का काम जारी है।