Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड के कोरोनावायरस के रेड जोन हरिद्वार से एक बहुत ही शानदार खबर सामने आई है। आपको बता दें कि हरिद्वार में अब तक कोरोनावायरस संक्रमण के कुल मिलाकर 7 मामले सामने आए थे। एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की कड़ी मेहनत के बाद हरिद्वार पूरे तरीके से कोरोना मुक्त हो गया है। जी हां सभी कोरोनावायरस संक्रमित अब स्वस्थ हो गए हैं और अपने घरों की ओर लौट गए हैं। आपको बता दें कि सभी के सभी कोरोनावायरस संक्रमित मरीज हरिद्वार के मेला अस्पताल में भर्ती थे। अब 100 फ़ीसदी माना जा रहा है कि हरिद्वार जिला जल्द ही रेड जोन से बाहर आ सकता है। फुल फॉर्म हरिद्वार के जिलाधिकारी सी रविशंकर और सीएमओ सरोज नैथानी ने मरीजों के इलाज में जुटी टीम के कामों की सराहना की है और उनका हौसला बढ़ाया है। आपको बता दें कि हरिद्वार जिला अब तक कोरोनावायरस संक्रमण के रेड जोन में शामिल था लेकिन माना जा रहा है कि अब हरिद्वार जिला भी कोरोनावायरस के रेड जोन से बाहर आ जाएगा। कोरोना वॉरियर्स ने जिस तरीके से मेहनत की है उससे हरिद्वार जिला पूरे तरीके से करो ना मुक्त हो गया है। आगे देखिए कि उत्तराखंड में अब तक अलग-अलग जिलों में कोरोनावायरस के कितने मामले सामने आए हैं।