Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नैनीताल जिले में 2 मरीज कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए हैं। दोनों के दोनों गुरुग्राम से आए थे। इनमें 11 साल की एक बच्ची भी है और 24 साल का एक युवक है। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 82 हो गई है। आज ही उत्तराखंड के 3 जिलों से कोरोनावायरस संक्रमण के 4 मामले सामने आए हैं और बड़ी बात यह है कि सभी के सभी बाहर से आए हैं। देहरादून में कोरोनावायरस संक्रमित महिला का बेटा भी कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद पौड़ी गढ़वाल में 23 साल का एक युवक कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया। यह युवक गुड़गांव से आया था। इसके अलावा नैनीताल जिले में 11 साल की बच्ची समेत 24 साल का युवक कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए हैं। आगे देखिए उत्तराखंड के हर जिले से कोरोनावायरस संक्रमण के लेटेस्ट आंकड़े