Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में कोरोनावायरस के पॉजिटिव मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिस वक्त देहरादून को कोरोनावायरस का ऑरेंज जोन घोषित किया गया था, उसी वक्त यह भी कहा गया था कि अगर स्थिति खराब होगी तो देहरादून फिर से कोरोनावायरस के रेड जोन में शामिल हो सकता है। देहरादून में अब 44 मरीज कोरोनावायरस पॉजिटिव हो चुके हैं। ऐसे में सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है। आम लोगों की भी राय है कि देहरादून को सुरक्षित रखने के लिए फिर से इसे रेड जोन घोषित कर दिया जाना चाहिए। उधर मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह पहले ही बता चुके हैं कि मौजूदा स्थिति के आधार पर देहरादून ऑरेंज जोन में है। अगर स्थिति बिगड़ी तो बड़ा फैसला लिया जा सकता है। इस वक्त देहरादून के 44 कोरोना पॉजिटिव के यह बताने के लिए काफी है कि स्थिति ठीक नहीं है। सिर्फ देहरादून ही नहीं नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले भी कोरोनावायरस संक्रमण का रेड सिग्नल दे रहे हैं। पहाड़ों तक कोरोना वायरस संक्रमण पहुंच चुका है और ऐसे में लोग सरकार से बड़ी उम्मीद लगाए बैठे हैं।