अभी अभी- उत्तराखंड में 3 मरीज कोरोना वायरस पॉजिटिव..91 हुआ आंकड़ा

उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 91 हो गई है। जी हां नैनीताल जिले और उधम सिंह नगर जिले से एक बार फिर से बुरी खबरें सामने आई है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
dehradun coronavirus: Coronavirus latest update uttarakhand 16 may
Image: Coronavirus latest update uttarakhand 16 may

नैनीताल: उत्तराखंड से इस वक्त की बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 91 हो गई है। जी हां नैनीताल जिले और उधम सिंह नगर जिले से एक बार फिर से बुरी खबरें सामने आई है। उधम सिंह नगर जिले में दो जबकि नैनीताल जिले में एक मरीज में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। सबसे पहले बात करते हैं उधम सिंह नगर जिले की। उधम सिंह नगर जिले में अभी अभी 2 लोगों में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। उधम सिंह नगर के जसपुर में 41 साल के व्यक्ति और 23 साल के युवक में कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया है। जबकि नैनीताल जिले के हल्द्वानी में 20 साल के युवक में कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया है। इस वक्त उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 91 हो गई है। आगे देखिए हर जिले के लेटेस्ट कोरोनावायरस संक्रमण के आंकड़े।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: रेड जोन घोषित हो सकता है देहरादून..कोरोना से बिगड़ रहे हैं हालात
आपको बता दें कि उत्तराखंड में अब तक कोरोनावायरस के 91 मामले सामने आ चुके हैं।
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 02
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 44
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 07
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 15
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 02
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 19
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 00
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 01