Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
अल्मोड़ा: बीच में कुछ दिनों तक उत्तराखंड में कोरोना को लेकर काफी हद तक स्थिरता थी। उम्मीद थी कि राज्य इस वैश्विक महामारी से निबट लेगा। मगर प्रवासियों के राज्य में आने के साथ ही राज्य के ऊपर कोरोना के केसों में एक बार फिर से बढ़ोतरी दर्ज हुई है। जिसका डर था आखिरकार वही हो रहा है। दूसरे राज्य से लौट कर आ रहे प्रवासी लगातार कोरोनावायरस पॉजिटिव आ रहे हैं। इसी के साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 91 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग अति सतर्क हो गया है। बाहर से आए सभी प्रवासियों को क्वारंटाइन किया जा रहा है। एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में दिल्ली के गुरुग्राम से वापस अपने गांव गेठिया, सल्ट ब्लॉक, अल्मोड़ा लौटा 24 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। रिपोर्ट्स आने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया है। युवक के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुनानी और चिंतोली गांव पहुंच कर उन 22 प्रवासियों के स्वास्थ्य की है। आगे पढ़िए