देहरादून: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र से लौटी एक महिला मैं कोरोनावायरस संक्रमण पॉजिटिव पाया गया है। यह परिवार देहरादून के ऋषि विहार कॉलोनी का रहने वाला है। खबर है कि कुछ दिनों पहले यह परिवार करीब 17 लोगों के साथ महाराष्ट्र से लौटा था। इनमें से कुछ लोग उत्तरकाशी चले गए। महिला की उम्र 60 साल बताई जा रही है। ये परिवार भी मूल रूप से उत्तरकाशी का रहने वाला बताया जा रहा है। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 93 हो गई है। फिलहाल महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और अभी उनके पति की रिपोर्ट आना बाकी है। महिला को दून अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले हर दिन बढ़ रहे हैं। आगे देखिए हर जिले से कोरोनावायरस संक्रमण के मामले