Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तराखंड से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अभी-अभी उत्तराखंड के 2 जिलों में कोरोनावायरस के 2 नए मरीज सामने आए हैं। पहला मरीज उत्तरकाशी जिले से है जिसमें कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है पुलिस टॉप इसके अलावा दूसरा मरीज हरिद्वार जिले के रुड़की से है और उसमें भी कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। उत्तरकाशी जिले के बंडा निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है बताया जा रहा है कि वह दिल्ली से आया था। इसके अलावा हरिद्वार जिले के रुड़की के मोहम्मदपुर निवासी एक व्यक्ति में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 113 हो गया है। यहां आपको एक और बात बता दें कि कल रात टिहरी जिले में जो कोरोना संक्रमित केस सामने आया था, उसे श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आईसीएमआर गाइड लाइन के चलते उस केस को पौड़ी जिले में ही अकाउंट किया गया है।