Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उधम सिंह नगर जिले में कोरोनावायरस पॉजिटिव 4 मरीजों की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि उधम सिंह नगर जिले के जसपुर में 2 मरीज, किच्छा में एक मरीज और रुद्रपुर में एक को कोरोना वायरस संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है। इसके अलावा अल्मोड़ा में एक मरीज और नैनीताल में दो मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस मरीजों की संख्या बढ़कर 120 हो गई है। खासतौर पर उधम सिंह नगर जिले के लिए यह एक बड़े खतरे की तरह है। उधम सिंह नगर जिले में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा आंकड़ों की बात करें तो अब तक उधम सिंह नगर जिले में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 27 हो गई है। यानी अब चिंता लगातार बढ़ती ही जा रही है। आगे देखिए हर जिले के लेटेस्ट आंकड़े।