ब्रेकिंग न्यूज़: उत्तराखंड में अब नहीं होगा ऑड-ईवन

दरअसल ऑड इवन व्यवस्था को लेकर उत्तराखंड की जनता ने ही कई सवाल खड़े किए थे और सरकार के सामने अपनी परेशानी भी जाहिर की थी। आखिरकार सरकार द्वारा लोगों की राहत को देखते हुए इस फैसले को वापस लिया गया है।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Odd even rule: no odd even rule for transport in uttarakhand
Image: no odd even rule for transport in uttarakhand

देहरादून: आपको बता दें कि उत्तराखंड के 5 जिलों के करीब 8 शहरों में इस व्यवस्था को लागू किया गया था। हरिद्वार के अलावा हल्द्वानी देहरादून नैनीताल समेत आठ शहरों में ऑड इवन व्यवस्था को लागू किया गया था। लेकिन अब सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश के बाद इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है। दरअसल ऑड इवन व्यवस्था को लेकर उत्तराखंड की जनता ने ही कई सवाल खड़े किए थे और सरकार के सामने अपनी परेशानी भी जाहिर की थी। आखिरकार सरकार द्वारा लोगों की राहत को देखते हुए इस फैसले को वापस लिया गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर वाहनों के लिए लागू की गई ओड- इवन व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है। ओड-इवन व्यवस्था से लोगों को हो रही व्यावहारिक कठिनाइयों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस संबंध मे अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं। ये विडियो देखिये...

  • Youtube सब्सक्राइब करें: