Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: कोरोना वायरस संक्रमण उत्तराखंड में लगातार खतरनाक साबित हो रहा है। इस वक्त की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण के 2 नए मामले सामने आए हैं। सबसे बड़ी खबर यह है कि टिहरी गढ़वाल जैसे क्लींजोन जिले में भी कोरोनावायरस संक्रमण का मामला पहुंच चुका है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के आज शाम के हेल्थ बुलेटिन में ये बताया गया है कि 25 साल के युवक में कोरोनावायरस संक्रमण पॉजिटिव पाया गया है और उसकी ट्रैवल हिस्ट्री बताती है कि वह मुंबई से लौटा था। इसके अलावा उत्तरकाशी में भी एक और युवक में कोरोनावायरस संक्रमण पाया गया है 29 साल का युवक हाल ही में मुंबई से लौटा था। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 122 पहुंच चुका है। उत्तराखंड में कोरोना वायरस बुरे तरीके से फैल रहा है। अब जो रिपोर्ट सामने आ रही है, वो वास्तव में बेहद चिंताजनक है। आगे देखिये सभी जिलों में कोरोना वायरस की रिपोर्ट..