Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना और इसके चलते लगे लॉकडाउन से हमारी जिंदगी थम सी गई है। जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं मिल जाती, तब तक हमें इसके साथ जीने की आदत डालनी होगी। कोरोना सिर्फ सामाजिक ही नहीं हमें आर्थिक रूप से भी तोड़ देने वाला साबित हो रहा है। अच्छी बात ये है कि राज्य सरकार इकोनॉमी में सुधार के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है। राज्य में बड़ी परियोजनाओं का काम शुरू हो गया है। देहरादून को भी स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंगलवार से स्मार्ट सिटी परियोजना का काम शुरू हो गया। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत दून में स्मार्ट रोड, सीवरेज, वाटर सप्लाई, स्मार्ट वाटर मीटरिंग और ड्रेनेज सिस्टम पर काम होना है। इसके अलावा परेड ग्राउंड का कायाकल्प किया जाएगा।