Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में प्रदेश मंत्रिमंडल की अहम बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिली। सचिवालय में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में पर्यटन और ट्रांसपोर्ट सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए बड़ी राहत का ऐलान हुआ। इसके अलावा एक्साइज फीस माफ करने के फैसले पर भी सहमति बनी। कैबिनेट में कुल 15 बिंदुओं पर चर्चा हुई, जिनमें से 14 बिंदुओं पर कैबिनेट ने स्वीकृति की मुहर लगाई। बैठक में कोविड-19 के चलते पैदा हुई स्थितियों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रवासियों से जुड़े मुद्दे भी उठे।
हाल ही में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से कहा था कि बाहर से आ रहे लोगों को राज्य की सीमा पर ही क्वारेंटीन किया जाए। इसे लेकर सरकार का कहना है कि ऐसा कर पाना मुश्किल है। जल्द ही सरकार इसे लेकर हाईकोर्ट के सामने अपना पक्ष रखेगी। सरकार ने कहा कि आने वाले वक्त में करीब 5 लाख प्रवासी उत्तराखंड लौट सकते हैं, ऐसे में इन सभी को राज्य की सीमा में क्वारेंटीन रखना संभव नहीं है।
इसके अलावा राज्य सरकार ने शराब कारोबारियों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया। लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानें बंद रहने की वजह से एमडीडी माफ करने का फैसला किया गया है। मार्च महीने की 34 करोड़ की एमडीडी और अप्रैल महीने में 195 करोड़ की एमडीडी माफ कर दी गई।
इसके अलावा बार संचालकों को बार फीस में 3 महीने की रियायत दी गई है। आगे भी पढ़िए