अभी अभी- उत्तराखंड में 5 लोग कोरोना पॉजिटिव...151 हुआ आंकड़ा

उत्तराखंड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 151 हो गए हैं।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: Coronavirus in uttarakhand 22 may report
Image: Coronavirus in uttarakhand 22 may report

देहरादून: उत्तराखंड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 151 हो गए हैं। आज उत्तराखंड में 5 लोगों में कोरोनावायरस संक्रमण पॉजिटिव पाया गया है।आज की रिपोर्ट के मुताबिक कुल मिलाकर 151 कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों में से 56 मरीज ठीक हो गए हैं। देहरादून में आज 3 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा उधमसिंह नगर में 2 नए मामलों की पुष्टि हुई है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 53 हो गया है। इसके अलावा उधम सिंह नगर में 31 और हरिद्वार में 28 मरीज कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। आगे देखिए उत्तराखंड में हर जिले में कोरोनावायरस पॉजिटिव मरीजों के आंकड़े


आपको बता दें कि उत्तराखंड में अब तक कोरोनावायरस के 151 मामले सामने आ चुके हैं।
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 04
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 06
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 01
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 53
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 10
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 28
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 04
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 00
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 06
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 31
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 07
प्राइवेट लैब-01