अभी अभी- उत्तराखंड में 9 मरीज कोरोनावायरस पॉजिटिव..162 हुआ आंकड़ा

अब उत्तराखंड में कोरोना वायरस (Coronavirus in uttarakhand) संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 162 पहुंच चुका है। हालांकि कुछ खबरों में यह आंकड़ा ज्यादा बताया जा रहा है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: Coronavirus in uttarakhand latest report 23 may 8 am
Image: Coronavirus in uttarakhand latest report 23 may 8 am

चम्पावत: और उत्तराखंड से आज की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है और अब खबर है कि चंपावत में भी कोरोनावायरस संक्रमण पहुंच चुका है। जी हां बताया जा रहा है कि चंपावत में से 7 मरीज कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार में दो लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। अब उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 162 पहुंच चुका है। हालांकि कुछ खबरों में यह आंकड़ा ज्यादा बताया जा रहा है। फिलहाल अब तक की रिपोर्ट यह है कि उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण का आंकड़ा 162 पहुंच चुका है। सबसे बड़ा खतरा इस बात का है कि अब तक चंपावत से कोरोनावायरस संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया था। लेकिन अब यहां एक साथ 7 मामले सामने आए हैं। पिथौरागढ़ व रुद्रप्रयाग फिलहाल वायरस के संक्रमण से अछूते हैं। आगे देखिए हर जिले से कोरोनावायरस संक्रमण के लेटेस्ट आंकड़े।

यह भी पढ़ें - BREAKING: उत्तराखंड में कोरोनावायरस से दूसरी मौत की सूचना
आपको बता दें कि उत्तराखंड में अब तक कोरोनावायरस के 162 मामले सामने आ चुके हैं।
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 04
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 06
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 01
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 07
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 52
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 14
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 28
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 04
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 00
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 06
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 31
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 07
प्राइवेट लैब-01