Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
ऋषिकेश: कोरोना संक्रमण को लेकर एक बुरी खबर ऋषिकेश से आ रही है। यहां पति-पत्नी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। दोनों बैराज कॉलोनी मे रहते हैं। महिला प्रेग्नेंट है। फिलहाल पति-पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। डॉक्टर्स दोनों के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। उनके कांटेक्ट में आए लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश का रहने वाला 35 वर्षीय युवक अपनी पत्नी के साथ बीती 13 मई को दिल्ली से लौटा था। दोनों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वो कोरोना संक्रमण लेकर उत्तराखंड लौटेंगे, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा ही हुआ। कुछ दिन दोनों ठीक रहे, फिर 20 मई को पति-पत्नी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें होने लगी।