Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
चम्पावत: उत्तराखंड में शनिवार की सुबह होते ही बुरी खबरें मिलने का सिलसिला भी शुरू हो गया। शनिवार की सुबह कोरोना संक्रमण के 8 मामले सामने आए हैं। जिनमें से 7 मामले अकेले चंपावत जिले से जुड़े हैं। इस तरह अब चंपावत के लिए भी खतरे की घंटी बज गई है। चंपावत प्रदेश का वो जिला है, जो अब तक ग्रीन जोन में था। ये जिला कोरोना के कहर को मजबूती से रोके हुए था, लेकिन प्रवासियों के जिले में दाखिल होने के साथ ही अब इस जिले में भी कोरोना संक्रमण के केस मिलने लगे हैं। यहां पहली बार में ही कोरोना संक्रमण के 7 केस सामने आए। पहाड़ी जिलों में लगातार मिल रहे कोरोना संक्रमण के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। चंपावत में कोरोना संक्रमण के सभी मामले प्रवासियों से जुड़े हैं। यहां टनकपुर और बनबसा में 7 प्रवासी कोरोना पॉजिटिव मिले।