Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा 300 को पार कर गया है। ताजा जानकारी के मुताबिक देहरादून में कोरोनावायरस के 8 नए मामले सामने आए हैं। एक न्यूज़ रिपोर्ट के मुताबिक अब उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा 306 पहुंच गया है। आपको बता दें कि आज दोपहर तक उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण के 298 मामले सामने आए थे। इनमें से नैनीताल में 117, देहरादून में 71 और उधम सिंह नगर जिले में 35 कोरोनावायरस संक्रमण के केस हैं। अब खबर है कि देहरादून में 8 नए मरीजों में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। फिलहाल इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की अगली रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है। लेकिन इतना जरूर है कि उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण बहुत ही बुरे तरीके से फैल रहा है। हमारी आप से अपील है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। लोगों को इस खतरे से बचाएं। उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा 300 को पार कर गया है। ताजा जानकारी के मुताबिक देहरादून में कोरोनावायरस के 8 नए मामले सामने आए हैं। आगे देखिए हर जिले के लेटेस्ट आंकड़े