अभी-अभी: उत्तराखंड में 4 नए मरीज कोरोना पॉजिटिव..इलाके सील करने की तैयारी

उत्तराखंड के लिए खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। चार नए मरीज कोरोना पॉजिटिव (Coronavirus in uttarakhand) मिले हैं। आंकड़ा बढ़कर 321 हो गया है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 25 may 8 am
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 25 may 8 am

हरिद्वार: आज उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के चार नए मामले सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि इनमें 3 हरिद्वार और 1 टिहरी से है। पहले हरिद्वार जिले की बात करते हैं। यहां लंढौरा के दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों ही लोग 21 मई को पंजाब से आए थे। 1 मरीज रुड़की के ग्रीन पार्क कॉलोनी का है, जो 21 मई को मुंबई से आया था। उधर टिहरी जिले में भिलंगना ब्लॉक में एक युवक में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 321 पहुंचा गया है। हरिद्वार में 3 कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हरिद्वार प्रशासन में हड़कंप मच गया है। प्रशासन तीनों जगहों को सील करने की तैयारी में जुट गया है। टिहरी में 21 साल का युवक बेलेश्वर अस्पताल में भर्ती बताया जा रहा है। अब युवक को नई टिहरी कोविड सेंटर में लाया जा रहा है। युवक 21 मई को मुंबई से टिहरी आया था, जिसके बाद अब जिले में कुल 10 सक्रिय केस हो गए हैं। आगे देखिए उत्तराखंड में हर जिले का लेटेस्ट आंकड़ा।

यह भी पढ़ें - BREAKING: उत्तराखंड का 1 भी जिला अब ग्रीन जोन नहीं...सभी 13 जिले ऑरेंज जोन घोषित
उत्तराखंड में अब तक कोरोनावायरस के 321 मामले सामने आ चुके हैं।
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 12
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 08
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 09
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 08
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 75
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 17
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 117
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 07
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 02
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 03
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 10
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 43
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 10
प्राइवेट लैब-02