Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड में 4 नए मरीज कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। यह सभी सैंपल टेस्ट ऋषिकेश एम्स में किए गए थे। बताया जा रहा है कि इनमें से एक कोरोनावायरस संक्रमित मरीज गुमानीवाला ऋषिकेश का रहने वाला है। अब खबर है कि उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 325 पहुंच चुका है। इन 4 नए मरीजों में से एक ऋषिकेश और 3 मरीज रायवाला और थानों से बताए जा रहे हैं। इससे ही आप समझ सकते हैं कि उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण कितने बुरे तरीके से फैल रहा है। लगातार बढ़ते आंकड़ों ने शासन और प्रशासन की नींद उड़ाई हुई है। इस वक्त उत्तराखंड के सभी जिलों को कोरोनावायरस का ऑरेंज जोन घोषित कर दिया गया है। हमारी आप से अपील है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और सुरक्षित रहें। आगे देखिए हर जिले से कोरोनावायरस संक्रमण के लेटेस्ट आंकड़े।