Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले बेतहाशा बढ़ रहे हैं और 349 पर पहुंच गए हैं। अभी अभी आई लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक उधम सिंह नगर जिले में 1, नैनीताल में 9, टिहरी गढ़वाल में 1, हरिद्वार में 6 लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। उत्तराखंड में कोरोनावायरस अब भयावह रूप ले रहा है। उधम सिंह नगर में कोरोनावायरस संक्रमित व्यक्ति की ट्रैवल हिस्ट्री फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश की है। नैनीताल में 9 लोग कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए हैं.. इनमें से 8 लोग महाराष्ट्र से आए और एक दिल्ली से आया है। टिहरी गढ़वाल में एक व्यक्ति में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है और वह मुंबई से आया है। हरिद्वार में छह लोगों में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है और वह सभी मुंबई से आए हैं। आगे देखिए उत्तराखंड के हर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के ताज़ा आंकड़े