Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: इस बीच उत्तराखंड के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 400 पहुंच गया है। जी हां उत्तराखंड में अब कोरोनावायरस संक्रमण का डर बहुत बड़ा हो गया है। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड में आज 51 लोग कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए है। कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आज 6 कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों को ठीक किया गया है। आज कुल मिलाकर 729 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं। इसके अलावा आज 449 सैंपल को टेस्टिंग के लिए भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अभी उत्तराखंड में 3530 सैंपल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उत्तराखंड में 3 जिले ऐसे हैं जहां कोरोनावायरस संक्रमण का खतरा ज्यादा है। नैनीताल जिले में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 136 पहुंच गया है। इसके अलावा देहरादून में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 79 पहुंच गया है। उधम सिंह नगर जिले में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 50 पहुंच चुका है। आगे देखिए हर जिले से कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा