Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
नैनीताल: कोरोना से लड़ रहे उत्तराखंड के लिए एक राहतभरी खबर है। प्रदेश में 21 और मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। प्रदेश में मंगलवार को एक दिन के भीतर 21 मरीज कोरोना मुक्त होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो गए। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ये खबर दिल को बड़ा सुकून देती है। राज्य में एक दिन के भीतर 21 मरीजों का कोरोना को मात देना अपने आप में रिकॉर्ड है। बात करें पूरे उत्तराखंड की तो अब तक 81 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। मंगलवार को 21 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली। प्रदेश में जो 21 मरीज ठीक हुए हैं, उनमें से 15 का हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इनमें तीन मरीज नैनीताल जिले के हैं। इसके अलावा ठीक होने वालों में ऊधमसिंहनगर के 11 मरीज शामिल हैं। आगे भी पढ़िए