Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड में बाहर से लौटे प्रवासियों को जिन फेसेलिटी क्वारेंटीन में रखा जा रहा है, उन पर सवाल उठने लगे हैं। चमोली जिले में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए बने क्वारेंटीन सेंटर ही संक्रमण का जरिया बन रहे हैं। यहां क्वारेंटीन सेंटर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने की वजह से एक के बाद एक कई प्रवासी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए। गैरसैंण में अब तक दस कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। घाट ब्लॉक में चार और थराली में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। जितने लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, वो बाहरी राज्यों से लौटे हैं। इन्हें गांव के पास बने फेसेलिटी क्वारेंटीन सेंटर में रखा गया था। जहां इन लोगों ने अपने परिचितों से मुलाकात भी की थी। क्वारेंटीन सेंटरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया। सब लोग आपस में घुल मिलकर रहे और अब नतीजा सबके सामने है। आगे पढ़िए