उत्तराखंड: हल्द्वानी की पॉश कॉलोनी में आया खूंखार गुलदार..नज़ारा देखकर सहमे लोग

पौड़ी, देहरादून और हरिद्वार के बाद अब हल्द्वानी की एक कॉलोनी (haldwani palm city leopard)में गुलदार टहलता दिखा। तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं, आबादी वाले इलाके में गुलदार की बढ़ती धमक से लोग दहशत में हैं....
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Haldwani leopard: Leopard seen near palam city haldwani
Image: Leopard seen near palam city haldwani

हल्द्वानी: उत्तराखंड के ग्रामीण और शहरी इलाकों में गुलदार की बढ़ती धमक से लोग दहशत में हैं। गुलदार जंगल से निकल कर आबादी वाले इलाकों में पहुंच रहे हैं, जिससे लोग डरे हुए हैं। हल्द्वानी की वीआईपी कॉलोनी पाल्म सिटी में भी गुलदार की आवाजाही से हड़कंप मचा है। यहां एक गुलदार टहलता दिखा। कॉलोनी में गुलदार को देख लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। इस घटना से लोग बुरी तरह डरे हुए हैं। लोगों ने बताया कि पिछले तीन में ऐसा दो बार हो चुका है। गुलदार बार-बार जंगल से निकल कर हल्द्वानी की पाल्म सिटी कॉलोनी में पहुंच रहा है, जिस वजह से लोग घरों से बाहर निकलने से डरने लगे हैं। कॉलोनी में गुलदार के आने की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। इन तस्वीरों में गुलदार पालम सिटी की दीवार पर बैठा हुआ दिखाई दिया। नज़ारा देखकर हर कोई सहमा हुआ है।

यह भी पढ़ें - अभी अभी- उत्तराखंड में कोरोना वायरस की लेटेस्ट अपडेट..479 पहंचा आंकड़ा
डरे हुए लोगों ने इस बारे में तुरंत वन विभाग को सूचना दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने पूरे इलाके में गश्त की, लेकिन तब तक गुलदार दूसरी तरफ जा चुका था। कॉलोनी में गुलदार की दहशत के चलते वन विभाग की टीम पूरे इलाके में गश्त कर रही है। आपको बता दें कि ऐसी ही घटनाएं पहाड़ के दूसरे हिस्सों में भी हो रही हैं। पौड़ी के तुंणगी और भटकोट गांव में शाम होते ही गुलदार बस्ती की तरफ आ जाता है, जिससे ग्रामीण और यहां क्वारेंटीन सेंटर में रह रहे लोग डरे हुए हैं। हरिद्वार में बीती 3 मई को बहादराबाद के औरंगाबाद गांव में एक किसान और उसके दो बेटों पर गुलदार ने हमला कर दिया था। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। लॉकडाउन के दौरान इंसानी बस्तियों में गुलदार के दाखिल होने की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिससे लोग डरे हुए हैं।