Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को गुरुग्राम के मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि संबित पात्रा कोरोनावायरस संक्रमण की चपेट में है। संबित पात्रा मेदांता मेडिसिटी अस्पताल के आईसीयू नंबर 7 में भर्ती हैं। फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है। आपको बता दें कि संबित पात्रा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता होने के साथ-साथ एक सर्जन भी है। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक संबित पात्रा को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हॉस्पिटल में एडमिट होने से पहले ही संबित पात्रा अपने ट्विटर अकाउंट पर एक्टिव थे। उन्होंने बीजेपी की एक प्रेस कांफ्रेंस का ट्वीट भी रिट्वीट किया था। माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर पर संबित पात्रा के 4.4 मिलीयन फॉलोअर्स है। आगे पढ़िए