Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
चमोली: जिस बात का डर था, वही हुआ। चमोली से लापता आईटीबीपी के अफसर की लाश श्रीनगर की कोटेश्वर स्थित झील से बरामद हुई। आईटीबीपी में एएसआई के तौर पर कार्यरत राकेश कुमार बीती 23 मई से लापता थे। उनकी तलाश के लिए आईटीबीपी और पुलिस की टीमें लगातार सर्च अभियान चला रहीं थीं। राकेश कुमार के साथ अनहोनी की आशंका जताई जा रही थी, क्योंकि साथियों ने बताया कि वो लंबे वक्त से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। दुर्भाग्य से ये आशंका सच साबित हुई। गुरुवार की दोपहर कोटेश्वर स्थित श्रीनगर जल विद्युत परियोजना की झील से एक लाश बरामद हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र 40 से 45 साल के बीच लग रही है। शव तीन-चार दिन पुराना और बिना कपड़ों के था।