Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड में 42 नए मरीज कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं। राजधानी देहरादून में दोपहर 12 बजे तक 41 कोरोनावायरस पॉजिटिव केस सामने आए। इसके अलावा एक केस ऋषिकेश में सामने आया है। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 550 पहुंच चुका है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने आज आए 42 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि की है। इसके साथ ही आप समझ सकते हैं के देहरादून में हालात किस कदर बेकाबू हो रहे हैं।आपको बता दें कि उत्तराखंड में अब तक 79 कोरोना वायरस संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 28 मई को यानी गुरुवार को उत्तराखंड में 31 नए मरीज कोरोना वायरस संक्रमित मिले थे। स्वास्थ्य विभाग की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।