Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 716 पहुंच गया है। आज उत्तराखंड में कोरोनावायरस का महा विस्फोट हुआ है और कुल मिलाकर 216 कोरोनावायरस संक्रमित मरीज सामने आए हैं। अभी-अभी स्वास्थ्य विभाग की जो रिपोर्ट सामने आई है उसमें 2:00 बजे के बाद के आंकड़े बताए गए हैं। आपको बता दें कि 29 May 2020 की 8:00 PM की हेल्थ बुलेटिन रिपोर्ट में उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 114 नए मामले सामने आए हैं। इन में देहरादून से 17, पौड़ी से तीन, उत्तरकाशी से चार, हरिद्वार से एक, अल्मोड़ा से 6, नैनीताल से 82 और उधम सिंह नगर से एक मामला सामने आया है। नैनीताल से जो 82 मामले सामने आए हैं इनमें से 80 मामले ऐसे हैं जो नई दिल्ली से ट्रेन के जरिए से हल्द्वानी आए थे। दिन के 114 कोरोना मामलों के बाद आज के दिन उत्तराखंड में कुल संक्रमितों की संख्या 216 हो गयी है.. अभी तक उत्तराखंड में कुल मिलाकर कोरोनावायरस (Coronavirus in uttarakhand) संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 716 पहुंच गया है। आगे देखिए उत्तराखंड के हर जिले से कोरोना वायरस के लेटेस्ट आंकड़े