उधमसिंह नगर: आखिर भीड़ ने कानून हाथ में क्यों लिया? आखिर क्यों उत्तराखंड पुलिस के एक दरोगा पर भीड़ उग्र हो गई? उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक दुखद खबर है। जसपुर में बैरियर पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों के साथ गांव वालों ने मारपीट की। घटना की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची।इस बीच गांव वालों ने पुलिस की टीम को भी कर दिया और दरोगा के साथ मारपीट की। यहां तक कि दरोगा की वर्दी भी फाड़ी गई। अब खबर विस्तार से जानिए...बताया जा रहा है उधम सिंह नगर के जसपुर के नादेही बैरियर पर एसपीओ ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान रायपुर गांव का राजेंद्र नाम का युवक वहां आया और एसपीओ से किसी बात पर उलझ गया। थोड़ी देर बाद राजेंद्र के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। आगे पढ़िए