कोरोनावायरस: उत्तराखंड में डर बीच सुकून भरी खबर..यहां 7 लोगों ने जीती कोरोना से जंग

हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल से 7 लोगों ने इस वायरस के खिलाफ जंग जीत ली है और आज उनको डिस्चार्ज कर घर रवाना कर दिया गया है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: Seven coronavirus patient recovered in haldwani
Image: Seven coronavirus patient recovered in haldwani

हल्द्वानी: यह घड़ी बेहद कठिन है। उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 700 से ऊपर पहुंच चुका है। 716 कुल पॉजिटिव केसों के साथ उत्तराखंड इस महामारी से बुरी तरह जूझ रहा है। तेजी से पैर पसार रही महामारी से कई स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के हाथ-पांव फूले हुए हैं। ऐसे में जरूरत है सकारात्मकता की। राज्य समीक्षा आपके लिए इसी टेंशन के बीच से एक सुखद खबर ले कर आया है। जिस तरह से राज्य में केस बढ़ रहे हैं, ठीक उसी तरह लोग ठीक भी हो रहे हैं। समय जरूर लग रहा है मगर लोगों की इम्यूनिटी इस वायरस से लगातार लड़ रही है और कई लोग इस जानलेवा वायरस के चंगुल से खुद को रिहा कर स्वस्थ्य हो गए हैं। यह इस महामारी के बीच राहत की बात है। इसी कड़ी में आज हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल से 7 लोगों ने इस वायरस के खिलाफ जंग जीत ली है और आज उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है।

हल्द्वानी से आई यह खबर दिल को राहत पहुंचाती है। हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल से आज 7 लोगों ने इस वायरस को ध्वस्त कर दिया है। सभी 7 लोग पूरी तरह से ठीक है जो कि स्वास्थ्य विभाग के लिए भी राहत की बात है। 7 लोगों को आज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। यह सभी लोग पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। फिर भी एहतियात के तौर पर सभी को 7 दिनों की अवधि के लिए क्वारंटाइन किया जाएगा। सुशीला तिवारी अस्पताल के प्राचार्य चंद्र प्रकाश भैसौड़ा ने बताया कि उनके अस्पताल से अभी तक कुल 45 लोगों ने कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली है और वह डिस्चार्ज हो गए हैं। अस्पताल में 155 कोरोना के एक्टिव केस हैं जिनका इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि ठीक हो जाएंगे। इसी के साथ 45 ऐसे मरीज हैं जिनकी रिपोर्ट्स आनी बाकी है।