देहरादून: देहरादून की निरंजनपुर सब्जी मंडी। कुछ हफ्ते तक इसकी पहचान उत्तराखंड की सबसे बड़ी सब्जी मंडी के रूप में होती थी, लेकिन आज ये जगह कोरोना संक्रमण का हॉट स्पॉट है। कुछ दिन पहले यहां एक आढ़ती के पास काम करने वाले कर्मचारी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी, इसके बाद तो कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला सा चल पड़ा। निरंजनपुर सब्जी मंडी में अब तक 13 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को यहां एक आढ़ती के परिवार के 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। आप समझ सकते हैं कि ये कितना खतरनाk है। राहत वाली बात ये है कि अभी तक कोरोना पॉजिटिव मिले संक्रमित मरीज मंडी के सील एरिया से ही संबंधित हैं। यहां अब तक क्या-क्या हुआ ये भी बताते हैं। आगे पढ़िए और आप भी सतर्क रहिए।