Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर यह है कि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की कोरोनावायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आपको बता दें कि 29 मई को हुई कैबिनेट मीटिंग में सतपाल महाराज भी मौजूद थे। अब खबर है कि कैबिनेट के सभी मंत्री गाने भी क्वॉरेंटाइन हो सकते हैं। एक खबर के मुताबिक कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज समेत उनके परिवार और कर्मचारियों में 17 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। आपको बता दें कि इससे पहले कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत की कोरोनावायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्हें ऋषिकेश एम्स में एडमिट किया गया है। बताया गया है कि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज समेत कुल 42 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें से 17 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से अधिकांश लोग वो हैं, जो सतपाल महाराज के घर में काम करते हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान सतपाल महाराज कई जगह गए भी थे और कई लोगों से मिले भी थे।