Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। है बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा एक हजार के पार चला गया है। खबर है कि आज ही नैनीताल में 200 से ज्यादा कोरोनावायरस संक्रमित मरीज मिले हैं। इससे ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण कितना खतरनाक तरीके से फैल रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भी कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए हैं। उनके साथ ही पूरे उत्तराखंड कैबिनेट पर ही कोरोनावायरस संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में एक और चिंताजनक खबर नैनीताल से आ रही है बताया जा रहा है कि यहां 200 से ज्यादा लोग आज ही कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। हालांकि इसमें अभी स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट का इंतजार है लेकिन अगर यह सच है तो नैनीताल जिले में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 400 के पार हो जाएगा।