Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
ऋषिकेश: जिस बात का डर था वही हुआ। उत्तराखंड के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज समेत परिवार के पांच और सदस्यों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। पूर्व मंत्री अमृता रावत के बाद कैबिनेट मिनिस्टर सतपाल महाराज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। परिवार के पांच अन्य सदस्यों में छोटा बेटा सुयश, बड़ी बहू आराध्य, छोटी बहू मोहिनी और पांच साल का पोता श्रेयांश कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रविवार देर रात सतपाल महाराज और उनके परिवार के पांचों सदस्यों को इलाज के लिए ऋषिकेश के एम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और उनकी पत्नी अमृता रावत आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का पूरा परिवार और घर में काम करने वाले 17 कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। शनिवार को सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतपाल महाराज और उनके पूरे परिवार का सैंपल लिया था। घर में काम करने वाले लोगों समेत कुल 41 लोगों के सैंपल लिए गए थे।