अभी अभी- उत्तराखंड में 29 नए मरीज कोरोनावायरस पॉजिटिव..958 पहुंचा आंकड़ा

सरकारी आंकड़ों के हिसाब से उत्तराखंड में अब तक 958 मरीज कोरोनावायरस संक्रमित (Coronavirus in uttarakhand) मिले हैं। आज 29 नए मरीज कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 8 pm 1 june
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 8 pm 1 june

अल्मोड़ा: उत्तराखंड में इस वक्त की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 958 हो गया है। आज यानी 1 जून को उत्तराखंड में 2:00 बजे के बाद 29 नए मरीज कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 6 चंपावत,6 पिथौरागढ़, 5 बागेश्वर, 3 नैनीताल और 9 देहरादून में सामने आए हैं। चंपावत में जो 6 मरीज कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए हैं वह सभी नई दिल्ली से आए थे। पिथौरागढ़ में जो 6 मरीज कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए हैं, वो जयपुर नोएडा दिल्ली पुणे और मुंबई से आए थे। बागेश्वर में जो 5 नए मरीज कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए हैं, वो हरियाणा पुणे और मुंबई से आए थे। नैनीताल में जो 3 मरीज कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए हैं और नई दिल्ली और मुंबई से आए हैं। आगे देखिए उत्तराखंड के हर जिले से कोरोनावायरस संक्रमण के लेटेस्ट आंकड़े


उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 958 मामले..
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 63
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 21
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 13
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 33
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 242
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 76
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 263
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 34
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 27
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 6
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 77
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 82
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 21