Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चम्पावत: उत्तराखंड के दूसरे पहाड़ी जिलों की तरह चंपावत में भी कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। यहां पिता-पुत्र समेत 6 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना की वजह से मुंबई से लौटे एक युवक की मौत भी हो चुकी है। सोमवार को जिले में 31 सैंपल की रिपोर्ट आई। जिनमें से 6 रिपोर्ट पॉजिटिव थीं। जिले में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। रविवार को भी चंपावत में 15 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों का आंकड़ा 33 हो गया है। हालांकि कोरोना संक्रमण की बुरी खबरों के बीच कुछ अच्छी खबरें भी हैं। इनके बारे में भी आपको जरूर जानना चाहिए। जिले में कोरोना संक्रमित मिले मरीजों में से 7 लोग पूरी तरह ठीक हो गए हैं। इलाज के बाद इन्हें घर भेज दिया गया। ठीक होने वाले मरीज अब होम क्वारेंटीन में रहेंगे। इस वक्त जिले में कोरोना के 26 एक्टिव केस बचे हैं।