Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड में इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा एक हजार को पार कर गया है। जी हां आज उत्तराखंड में अब तक कुल मिलाकर 47 नए मामले सामने आए हैं। ऐसे में अब उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1005 पहुंच चुका है। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने इस बात की जानकारी दी है और साथ ही बताया है कि उत्तराखंड में 243 लोग कोरोनावायरस को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। आज उत्तराखंड में 47 लोग कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं उनमें से 3 मरीज चमोली से हैं, 26 मरीज देहरादून से हैं, एक मरीज हरिद्वार से है और 11 मरीज टिहरी गढ़वाल से है। उत्तराखंड में 7 कोविड-19 मरीज ऐसे भी हैं, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।