Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चम्पावत: उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1043 पहुंच चुका है। आज यानी 2 जून को 2 बजे के बाद उत्तराखंड में कुल मिलाकर 44 नए मामले सामने आए हैं। इन में देहरादून से 11, नैनीताल से 22, पौड़ी से 3, टिहरी गढ़वाल से 3, रुद्रप्रयाग से 2 और चमोली जिले से 3 मामले सामने आए हैं। देहरादून में जो 11 नए केस सामने आए हैं उनमें 4 केस सब्जी मंडी में कोरोनावायरस संक्रमण के हैं। 6 मामलों की ट्रेवल हिस्ट्री पता की जा रही है। नैनीताल में 22 नए मामले कोरोना वायरस संक्रमण के सामने आए हैं और सभी के सभी मुंबई से आए थे। टिहरी गढ़वाल में 3 नए मामले कोरोना वायरस संक्रमण के हैं और सभी लोग मुंबई से आए थे। रुद्रप्रयाग में 2 नए मामले कोरोनावायरस संक्रमण के हैं और सभी दिल्ली से आए थे। चमोली में 3 नए मामले कोरोना वायरस संक्रमण के हैं। इन में 2 पुणे से आए थे और एक दिल्ली से आया था।