Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 23 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1066 हो गया है। आज दोपहर 2:00 बजे आए हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक आज सबसे ज्यादा 9 मामले हरिद्वार जिले से सामने आए हैं। इसके बाद 8 मामले देहरादून से और 4 मामले चमोली जिले से सामने आए हैं। इसके अलावा पौड़ी गढ़वाल और नैनीताल जिले में 1-1 कोरोनावायरस संक्रमित व्यक्ति मिला है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक उत्तराखंड में आज 23 लोग कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा आज 7 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि उत्तराखंड में 7004 लोगों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। इस वक्त उत्तराखंड में टोटल एक्टिव केस 795 हैं और कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1066 पहुंच चुका है। आगे देखिए उत्तराखंड के हर जिले से कोरोनावायरस संक्रमण के आंकड़े।