Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: उत्तराखंड में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड में आज 2:00 बजे के बाद 19 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1085 हो गया है। आज उत्तराखंड में 2:00 बजे के बाद कुल 19 कोरोनावायरस संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें देहरादून से 1, नैनीताल से 14, उधम सिंह नगर से 1, पिथौरागढ़ से 1 और चमोली जिले से 2 मरीज कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। अब बात इन मरीजों के ट्रैवल हिस्ट्री की करते हैं। नैनीताल में जो 14 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं वह सभी मुंबई से लौटे हैं। उधमसिंह नगर में जो एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है वह थाने महाराष्ट्र से लौटा है। पिथौरागढ़ में जो एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है वह मुंबई से लौटा है। चमोली में दो कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं और दोनों ही दिल्ली से लौटे हैं।आगे देखिए हर जिले से कोरोना संक्रमण के आंकड़े