Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच टिहरी गढ़वाल जिले के लिए एक राहत की खबर है। जिले में पांच कोरोना पॉजिटिव मरीज कोरोना को हराने में कामयाब रहे हैं। कोरोना से जंग जीतने वाले सभी पांच मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए, अब इन्हें होम क्वारेंटीन में रहना होगा। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को 7 दिन तक घर में क्वारेंटीन रहने के निर्देश दिए हैं। कोरोना पॉजिटिव मिले इन मरीजों को 22 मई को सुरसिंगधार के कोविड सेंटर में एडमिट कराया गया था। 12 दिन तक कोरोना से जंग लड़ रहे ये सभी मरीज कोरोना को मात देने में कामयाब रहे। मरीजों के रिकवरी रेट से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी उत्साहित है। टिहरी गढ़वाल के डीएम मंगेश घिल्डियाल ने भी मरीजों के स्वस्थ होने पर खुशी जाहिर की। आगे भी पढ़िए