Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर ये है कि उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1153 पहुंच चुका है। 2:00 बजे के बाद उत्तराखंड में आज 8 लोग कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए हैं। चंपावत में 3, उधमसिंह नगर में 1, बागेश्वर में 2, अल्मोड़ा में 1 और देहरादून में 1 व्यक्ति कोरोनावायरस संक्रमित पाया गया है। चंपावत में जो 3 लोग कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए हैं, उनमें से दो लोग महाराष्ट्र से आए थे। उधम सिंह नगर जिले में 1 व्यक्ति कोरोना संक्रमित है, वो महाराष्ट्र से लौटा था। बागेश्वर में 2 लोग कोरोनावायरस संक्रमित हैं, वो मुंबई और गुजरात से लौटे हैं। अल्मोड़ा में 1 व्यक्ति कोरोनावायरस संक्रमित है जो कि दिल्ली से लौटा था। देहरादून में निरंजनपुर सब्जी मंडी में एक और कोरोनावायरस संक्रमित व्यक्ति मिला है। इसके साथ ही आज देहरादून उनकी निरंजनपुर सब्जी मंडी में कुल मिलाकर 22 लोग कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए हैं आगे देखिए उत्तराखंड के हर जिले से कोरोनावायरस संक्रमण के लेटेस्ट आंकड़े